• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. upcoming smartphones in 2024
Written By
Last Modified: शनिवार, 30 दिसंबर 2023 (17:19 IST)

january 2024 : नए साल में धमाका करने आ रहे हैं ये स्मार्टफोन्स

january 2024 : नए साल में धमाका करने आ रहे हैं ये स्मार्टफोन्स - upcoming smartphones in 2024
Upcoming Smartphone january 2024 : साल 2023 में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स की इंट्री हुई। नई-नई टेक्नोलॉजी भी इस साल आई। नए साल के पहले महीने में अब एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स आ रहे हैं। देखें नई स्मार्टफोन्स की लिस्ट-  
 
Samsung Galaxy S24 : यह स्मार्टफोन्स जनवरी में लॉन्च हो सकता है। इस सीरीज में यूजर्स को फ्लैगशिप लेवल के फीचर्स मिलने वाले हैं। Samsung Galaxy S24 सीरीज को कंपनी 200MP कैमरे के साथ पेश कर सकती है।
 
Xiaomi Redmi Note 13 Series : Xiaomi  अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भारत में सबसे पहले लॉन्च करेगा। शाओमी Xiaomi Redmi Note 13 सीरीज को 4 जनवरी को पेश करने वाला है। इस सीरीज में 3 स्मार्टफोन Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro Plus को लॉन्च किया जाएगा। तीनों ही स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं। स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है।
 
OnePlus 12​ : वनप्लस अपनी नेक्स्ट सीरीज OnePlus 12 को 23 जनवरी को भारत में लॉन्च करेगा। लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन के फीचर्स सामने आ चुके हैं। इसमें कंपनी 6.8 इंच की एमोलेड पैनल वाली डिस्प्ले देगी। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। स्मार्टफोन में 100 W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। यह स्मार्टफोन 50W की वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।
 
Vivo X100 Pro और X100​ : वीवो भी नए साल की शुरुआत में धमाल मचाने जा रहा है। Vivo X100 Pro और X100​ को कंपनी लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इसे लेकर टीजर भी जारी किया था। सीरीज में MediaTek Dimensity 9300 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
 
OnePlus 12R : वन प्लस भी भारत में 2 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। वनप्लस 12 के साथ ही कंपनी OnePlus 12R को भी लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को टॉप नॉच कैमरा, प्रोसेसर और दमदार बैटरी मिल सकती है।
ये भी पढ़ें
राजस्थान में भजनलाल कैबिनेट का विस्तार,विधायक से पहले मंत्री बनाकर भाजपा ने फिर चौंकाया