• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Expansion of Bhajanlal cabinet in Rajasthan
Written By विशेष प्रतिनिधि
Last Modified: शनिवार, 30 दिसंबर 2023 (17:28 IST)

राजस्थान में भजनलाल कैबिनेट का विस्तार,विधायक से पहले मंत्री बनाकर भाजपा ने फिर चौंकाया

राजस्थान में भजनलाल कैबिनेट का विस्तार,विधायक से पहले मंत्री बनाकर भाजपा ने फिर चौंकाया - Expansion of Bhajanlal cabinet in Rajasthan
आखिरकार राजस्थान में भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्रा ने 22 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसमें 12 ने विधायकों ने कैबिनेट मंत्री, पांच ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पांच ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। बताया जा रहा शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी नहीं पहुंची।

सांसदी छोड़ने वाले बने कैबिनेट मंत्री-भजनलाल कैबिनेट में सांसद से विधायक बने किरोड़ी लाल मीणा और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। इसके साथ  मदन दिलावर, गजेंद्र सिंह खींवसर, बाबूलाल खराड़ी, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैया लाल चौधरी और सुमित गोदारा को भी कैबिनेट मंत्री गया है।

इसके साथ भजनलाल कैबिनेट में भाजपा विधायक संजय शर्मा, गौतम कुमार, झाबर सिंह खर्रा, सुरेंद्र पाल सिंह और हीरालाल नागर ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।

विधायक से पहले बन गए मंत्री-मंत्रिमंडल विस्तार में दिलचस्प बात यह रही है कि श्रीकरणपुर विधानसभा सीट जहां पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के चलते चुनाव नहीं हो सका था।  ऐसे में वहां से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को भी मंत्री बनाया गया है। करणपुर विधानसभा सीट पर 5 जनवरी को वोटिंग होगी और आठ  जनवरी को चुनाव परिणाम आएगा।

नए चेहरों को मिली जगह-इसके साथ भजनलाल कैबिनेट में नए चेहरों को भी जगह मिली। जिसमें पहली बार और दूसरी बार चुने गए विधायकों को मंत्री पद से नवाजा गया। पहली बार विधायक बनने वाले हेमंत मीणा को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल किया गया। इसके  साथ  सिरोही विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले ओटाराम देवासी ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इनके साथ, मंजू बाघमार, विजय सिंह चौधरी, केके विश्नोई और जवाहर सिंह बेढम ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

 
ये भी पढ़ें
प्रोटोकॉल तोड़ मीरा के घर पहुंचे PM मोदी, चाय पीकर बोले- बहुत मीठी कर दी