• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Did Candy Crush gets a huge boost after MS Dhonis chocalate Video goes Viral
Written By
Last Updated : सोमवार, 26 जून 2023 (15:34 IST)

MS धोनी ने एयरहोस्टस से लेकर चॉकलेट क्या खाई, कैंडी क्रश फैंस को हो गए मुगालते

ms dhoni
MS Dhoni- Air Hostess Viral Video : क्रिकेट जगत के महान खिलाडियों में से एक MS Dhoni अपनी विनम्रता और जमीन से जुड़ी प्रकृति के लिए जाने जाते हैं। दुनिया भर में बड़ी तादाद में Fan Following होने के बाद भी उनके व्यवहार में कभी बेफिज़ूल घमंड नहीं देखने मिला। MS Dhoni का अभी एक वीडियो जम कर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे एक फ्लाइट में इकॉनमी क्लास (Economy Class) में सफर करते वक़्त Candy Crush खेलते हुए नज़र आ रहे हैं।

इस दौरान एक Air Hostess ने उन्हें एक ट्रे में चॉकलेट्स और कुछ खाने की चीज़ें सजा के ऑफर की जिसमे एक छोटी सी चिट्ठी भी थी। MS Dhoni ने विनम्रता से एक मधुर मुस्कान के साथ उस ट्रे से एक चॉकलेट उठाई और वह चिट्ठी पढ़ Air Hostess को धन्यवाद दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग एक बार फिर उनके सहज स्वभाव की तारीफ़ के फूल बांधते हुए नज़र आ रहे हैं।



क्या Candy Crush को प्राप्त हुए नए 3.6 Million Downloads?

MS Dhoni का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें Candy Crush Game के साथ ट्रेंड किये जाने लगा। लोगों ने यह उनकी जमीन से जुडी प्रकृति बताई तो किसी ने इसे मज़ाक लेकर भी ट्वीट किया। उनमे से एक ट्वीट था जिसमे लिखा था कि Candy Crush गेम को करीब 3.6 मिलियन नए लोगों ने डाउनलोड किया। हालाँकि, यह ट्विटर अकाउंट कैंडी क्रश का आधिकारिक अकाउंट नहीं है लेकिन MS Dhoni के इस वीडियो की वजह से Candy Crush Trend कर रहा है।





Chennai Super Kings (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपने घुटने की सर्जरी कार्रवाई थी जो सफल रही थी। फिट होकर IPL में एक और सीजन खेलने की मंशा वह पहले ही ज़ाहिर कर चुके थे। उनके एक और सीजन खेल पाने की कोशिश के पीछे का सबसे बड़ा कारण है उनके लिए उनके फेन्स का प्यार। घुटने की चोंट की वजह से भले ही वे कुछ गेंद खेलने के लिए बल्लेबाजी करने आते थे लेकिन एक शानदार कप्तानी और विकेटकीपिंग में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी और अपनी टीम को पांचवी बार IPL खिताब जितने में मदद की।
ये भी पढ़ें
उलटफेर करने वाली टीम खुद हुई उलटफेर की शिकार, वनडे विश्वकप और क्वालिफायर से हुई बाहर