• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. सनातन धर्म
  3. श्री कृष्णा
  4. Why do girls from Ukraine and Russia want to live in Vrindavan
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 9 जून 2023 (18:09 IST)

Religion : यूक्रेन और रूस की लड़कियां क्यों रहना चाहती हैं वृंदावन में?

Religion : यूक्रेन और रूस की लड़कियां क्यों रहना चाहती हैं वृंदावन में? - Why do girls from Ukraine and Russia want to live in Vrindavan
Russian Girl: आजकल यूक्रेन और रशिया यानी रूस की लड़कियों को वृंदावन बहुत भाने लगा है। वृंदावन की गलियों में आपको यहां की लड़कियां घूमते हुए मिल जाएगी। पिछले 15 सालों में रशियन लड़की और लड़कों ने भारत को अपना दूसरे देश बना लिया है। अब में भारतीय संस्कृति और धर्म में रचना बसने लगे हैं।
 
यह देखा गया है कि यूक्रेन और रूस में इस्कॉन वालों द्वारा श्रीकृष्ण भक्ति और गीता के प्रचार प्रसार के चलते दोनों ही देशों के लोग अब भारत में खासकर बृजमंडल में रहने के प्रति आतुर हैं। अन्य देशों की अपेक्षा पिछले कुछ वर्षों में यूक्रेन और रशिया लोग भारत घूमने अधिक संख्या में आए हैं जिनमें से बहुत तो भारतीय धर्म और संस्कृति से प्रभावित होकर अब भारत में ही बस गए हैं।
 
घर बार छोड़ कृष्ण की भक्ति में लीन है रशियन गर्ल : आपको यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ऐसे ढेर सारे वीडियो मिल जाएंगे जिसमें रूसी लड़कियां भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में नाच रही है या भजन गा रही है। गौतम खट्टर नाम के एक यूट्यूब ऐसी ही रशियन गर्ल के वीडियो पोस्ट करते हैं जो वृंदावन या बृज मंडल में रहकर पूरी तरह भागवत प्रेमी बन गई है।
 
ये लड़कियां अच्छी खासी हिन्दी बोलती हैं, साड़ी पहनती हैं, रोज कीर्तन-नाम जप करती हैं अपने पति के साथ रहकर बहुत ही अच्छी लाइफ जी रही हैं। कई रशियन लड़कियों का मानना है कि भगवत गीता ने ही उसकी जान बचाई और उनका जीवन अब बदल गया है। वे रशिया में रहकर पहले मॉडर्न लाइफ एंजॉय करती थीं। शराब पीती थीं। मछली खाती थीं। परंतु अब उनकी जिंदगी बदल गई है। भारत में रहकर अब में श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हैं।