• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. weather update imd alert heat wave in 12 states, rain alert in 11 states
Last Updated : रविवार, 21 अप्रैल 2024 (09:04 IST)

IMD का अलर्ट, 12 राज्यों में 4 दिन हीटवेव, 11 राज्यों में होगी बारिश

weather update
Weather Update 21 april: उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल समेत देश के 12 राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने यहां अगले 4 दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश से झारखंड तक 11 राज्यों में बारिश की चेतावनी दी गई है।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। पंजाब में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं।
 
पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, तेलंगाना, मराठवाड़ा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। गंगीय पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों, ओडिशा, तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में लू चली।
 
अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम : IMD के अनुसार, 21 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में लू चलने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भी भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। आज मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री पार पहुंचेगा।
 
हालांकि पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को 21 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड और त्रिपुरा में तूफान, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बर्फबारी के अलर्ट जारी किया है।
Edited by :  Nrapendra Gupta