• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Finance Minister Nirmala Sitharaman targeted Sam Pitroda
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 8 मई 2024 (19:17 IST)

सैम पित्रोदा पर वित्तमंत्री सीतारमण ने साधा निशाना, नस्लवादी टिप्पणी पर दिया यह बयान...

Nirmala Sitharaman
Finance Minister Nirmala Sitharaman targeted Sam Pitroda : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की नस्लवादी टिप्पणी के लिए उन पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे राहुल गांधी के सलाहकार की सोच और दृष्टिकोण का पता चलता है।
‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के प्रमुख पित्रोदा की भारत के पूर्वी हिस्से के लोग चीनी और दक्षिण के लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं वाली टिप्पणी से विवाद शुरू हो गया। सीतारमण ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, मैं दक्षिण भारत से हूं। मैं भारतीय दिखती हूं। मेरी टीम में पूर्वोत्तर के उत्साही सदस्य हैं। वे भारतीय दिखते हैं। पश्चिम भारत के मेरे सहयोगी भारतीय दिखते हैं।
उन्होंने कहा, लेकिन, उस नस्लवादी के लिए जो राहुल गांधी के सलाहकार हैं, हम सभी अफ्रीकी, चीनी, अरब और गोरे दिखते हैं। अपनी सोच और अपने दृष्टिकोण को प्रकट करने के लिए धन्यवाद। ‘इंडी’ गठबंधन शर्म करो।
एक मीडिया हाउस को दिए पॉडकास्ट साक्षात्कार में पित्रोदा ने कहा, हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं। जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं।
 
उन्होंने कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम सभी बहन-भाई हैं। भारत में अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के रीति-रिवाज, खान-पान, धर्म, भाषा अलग-अलग हैं, लेकिन भारत के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।
पित्रोदा की टिप्पणी से पार्टी को अलग करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर कहा, सैम पित्रोदा द्वारा भारत की विविधताओं को जो उपमाएं दी गई हैं, वह अत्यंत गलत और अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से अपने आप को पूर्ण रूप से अलग करती है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
कांग्रेस की मुश्किल बढ़ाने वाले ओवरसीज Congress के अध्यक्ष सैम पित्रोदा का इस्तीफा