• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. branding of Yoga and India from UN Headquarters
Written By वृजेन्द्रसिंह झाला
Last Updated : बुधवार, 21 जून 2023 (21:13 IST)

UN मुख्‍यालय से योग और भारत की ब्रांडिंग, पीएम मोदी का बड़ा कदम

Yoga program at UN Headquarters
Yoga program at UN Headquarters: विश्व योग दिवस कई मायनों में भारत के लिए खास रहा है। संयुक्त राष्ट्र मुख्‍यालय से न सिर्फ योग बल्कि भारत की भी तगड़ी ब्रांडिंग हुई। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी विश्व लीडर ने आम लोगों के साथ UN के हेडक्वार्टर में बैठकर योग किया हो। 
 
कार्यक्रम के साक्षी रहे संयुक्त राष्ट्र के पॉलिसी अधिकारी सिद्धार्थ राजहंस ने वेबदुनिया के साथ जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम वाकई बहुत अच्छा था। खास बात यह थी कि इसमें दुनिया के हर देश का प्रतिनिधित्व था। योग कार्यक्रम के लिए लोग सुबह 5 बजे उठकर आए। मोदी ने भी इसकी सराहना की। 
 
सिद्धार्थ कहते हैं कि इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोग डिप्लोमैट और पॉलिसी विशेषज्ञ भी थे। लोगों ने बातचीत के दौरान बताया कि वे इस कार्यक्रम से काफी प्रभावित हैं। वे योग को अपनी नियमित जीवन शैली में शामिल करना चाहते हैं। दरअसल, कई ऐसे विदेशी हैं, जो योग के बारे में ज्यादा नहीं जानते। योग दिवस कभी भी इससे पहले UN में इतने बड़े पैमाने पर नहीं मनाया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने UN के साथ भारत के रिश्ते को और पक्का करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। 
 
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राजनीतिक और कूटनीतिक स्तर पर बहुत ही अच्छा प्रयास है। लोगों को जोड़ने और साथ लेकर चलने कि दिशा में भी बेहद जरूरी और अच्छा कदम है। इसके माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत और विश्व शांति का संदेश भी दुनिया में गया है। 
Yoga program at UN Headquarters
यूएन सिक्योरिटी कौंसिल : राजहंस कहते हैं कि हम सब यही सोचते हैं कि भारत को सिक्योरिटी कौंसिल की स्थायी सीट सीट कब मिलेगी और UN में हम आगे कैसे बढ़ेंगे? सब डिप्लोमैसी के डायरेक्शन से ही सोचते हैं, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा होगा कि योग के माध्यम से भी हम UN पर अपनी बड़ी छाप छोड़ सकते हैं।
 
नए भारत की ब्रांडिंग और डिप्लोमैसी को को डेवलप करने में यह बड़ा कदम है। दूसरा यह कि मोदी जी लोगों से सहज अंदाज में जुड़ पाए। दरअसल, हर देश में मोदी जी की एक रॉकस्टार जैसी अपील होती है। योग के माध्यम से जुड़ने और उनके साथ एक पर्सनल रिश्ता बनाने में भी काफी हद तक सफल रहे। 
 
खास बात यह है कि पीएम मोदी यह अमेरिका का पहला स्टेट विजिट है। ऐसे में उन्होंने अपने पहले पब्लिक संबोधन उन्होंने योग से करके भारत को विश्व शांति और सद्भावना का प्रतीक बनाया है। लोग कहने लगे हैं कि अब इंडिया आकर योग सीखना पड़ेगा।

आयोजन गिनीज बुक में शामिल : इस अवसर पर योग दिवस के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत को Guinness Book of records से सम्मानित किया गया है। यह पहला अवसर पर जब दुनिया के किसी लीडर के साथ दुनिया भर के 135 देशों के लोगों ने योग किया है। इसी मौके पर भारत की एम्बेसडर रुचिरा कंबोज एवं पीएम मोदी ने रिकॉर्ड सर्टिफिकेट हासिल किया।
 
ये भी पढ़ें
RSS Chief Mohan Bhagwat : 'भारत आगे जा रहा ये आसुरी शक्तियों को अच्छा नहीं लगता', नागपुर में बोले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत