• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP demands dismissal of Trinamool MP Mahua Moitra
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 21 अक्टूबर 2023 (09:57 IST)

BJP ने की तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा को बर्खास्त करने की मांग

BJP ने की तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा को बर्खास्त करने की मांग - BJP demands dismissal of Trinamool MP Mahua Moitra
Demand to dismiss Mahua Moitra: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संसद में सवाल पूछने के लिए रिश्वत लेने के आरोपों को लेकर शुक्रवार को महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) पर हमला तेज करते हुए मांग रखी कि या तो तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता को सांसद पद छोड़ देना चाहिए या फिर टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।
 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि मोइत्रा के खिलाफ आरोप संसदीय प्रणाली को पूर्ण रूप से संकट में डालने की ओर इशारा करते हैं। वहीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मामले के घटनाक्रम पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का ध्यान आकर्षित करने की मांग की और जोर देकर कहा कि इस पर तत्काल कार्रवाई की जरूरत है। टीएमसी ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
मिशन गगनयान के क्रू मॉड्यूल का सफल परीक्षण, ISRO को मिली बड़ी सफलता