• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Attack on merchant ship in Gulf of Aden
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 24 फ़रवरी 2024 (17:20 IST)

अदन की खाड़ी में व्यापारिक जहाज पर हमला, भारतीय युद्धपोत ने बचाया

अदन की खाड़ी में व्यापारिक जहाज पर हमला, भारतीय युद्धपोत ने बचाया - Attack on merchant ship in Gulf of Aden
Attack on merchant ship in Gulf of Aden : अदन की खाड़ी में एक संदिग्ध ड्रोन या मिसाइल हमले के बाद एक व्यापारिक जहाज में आग लगने पर एक भारतीय युद्धपोत ने उसे सहायता प्रदान की। भारतीय सैन्य अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि 'एमवी आइलैंडर' पर गुरुवार को हमला हुआ, जिसमें जहाज के चालक दल का एक सदस्य घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि नौसेना की एक विस्फोटक आयुध निपटान टीम पोत पर गई और उसे संभावित जोखिम से बचाया। इसके बाद पोत को आगे की यात्रा की मंजूरी दी गई। हमले की यह घटना हूती उग्रवादियों द्वारा लाल सागर में विभिन्न वाणिज्यिक जहाजों पर किए जा रहे हमलों को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच हुई है।
उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना की एक चिकित्सा टीम भी ‘एमवी आइलैंडर’ पर पहुंची और उसने घायल चालक दल के सदस्य को चिकित्सा सहायता प्रदान की। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, भारतीय नौसेना के जहाजों के अथक प्रयास, व्यापारिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के प्रति भारतीय नौसेना की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
छत्तीसगढ़ में शादी का झांसा देकर रिश्तेदार से दुष्‍कर्म, आरोपी फिल्म अभिनेता गिरफ्तार