• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. YS Sharmila's big allegation on Prime Minister Modi
Last Modified: कडपा (आंध्र प्रदेश) , बुधवार, 8 मई 2024 (17:55 IST)

प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल तक आंध्रप्रदेश को धोखा दिया : वाईएस शर्मिला

प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल तक आंध्रप्रदेश को धोखा दिया : वाईएस शर्मिला - YS Sharmila's big allegation on Prime Minister Modi
YS Sharmila's big allegation on Prime Minister Modi : आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में प्रवेश करने के लायक नहीं हैं क्योंकि उन्होंने बीते 10 साल में राज्य को धोखा दिया है।
राज्य में प्रवेश करने के लायक नहीं प्रधानमंत्री मोदी : शर्मिला ने आरोप लगाया कि मोदी एकसाथ हो रहे लोकसभा और विधानसभा चुनाव की वजह से आंध्र प्रदेश के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। कडपा में शर्मिला ने आरोप लगाया, आप (प्रधानमंत्री) राज्य में प्रवेश करने के लायक नहीं हैं। पहले आंध्र प्रदेश के लोगों से माफी मांगें। 10 साल तक आपने राज्य को धोखा दिया है और अब आप घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।
चुनाव के कारण आ रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी : प्रधानमंत्री की एक के बाद एक हालिया यात्राओं का जिक्र करते हुए शर्मिला ने दावा किया कि वह राज्य के विकास के लिए नहीं बल्कि चुनाव के कारण आ रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को आंध्र प्रदेश से किए गए वादों को पूरा करने की चुनौती देते हुए कहा कि वह हलफनामा दें कि वादे पूरे किए जाएंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
Indore में भाजपा पार्षद ने हटाया नोटा का पोस्टर, नाराज कांग्रेस ने लगाया यह आरोप...