• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Lok Sabha elections 2024: Former President Pratibha Patil to vote from home in Pune
Last Updated : शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024 (15:14 IST)

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल घर से करेंगी मतदान

pratibha patil
Pratibha Patil news in hindi : पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अस्वस्थ होने के कारण पुणे लोकसभा सीट के लिए घर से ही मतदान करेंगी। 90 वर्षीय प्रतिभा पाटिल के करीबी सहयोगी ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति पाटिल पिछले एक महीने से अस्वस्थ हैं और वह मतदान केंद्र तक जाने में असमर्थ हैं।
 
देश की पहली महिला राष्ट्रपति पाटिल की इस समस्या के कारण पूर्व राष्ट्रपति के कार्यालय ने जिला प्रशासन को एक आवेदन देकर उन्हें घर से मतदान करने की अनुमति देने का अनुरोध किया।
 
उन्होंने कहा कि हमें जिला प्रशासन से इस संबंध में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। अब वह घर से मतदान करने की सुविधा का लाभ उठाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। पुणे लोकसभा सीट के लिए 13 मई को मतदान होगा।
 
प्रतिभा पाटिल पुणे शहर के कोथरुड इलाके में रहती हैं। बुखार और छाती में संक्रमण के इलाज के लिए उन्हें हाल ही में पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे 2007 से 2012 तक राष्ट्रपति के पद पर थीं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
लोकसभा चुनाव में ईरान-इजरायल युद्ध की गूंज, बोले पीएम मोदी, दुनिया में युद्ध का माहौल, युद्ध स्तर पर काम करने वाली सरकार जरूरी