• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. lok sabha election 2024 according to sources jammu and kashmir governor manoj sinha may resign from his post
Last Modified: जम्‍मू , सोमवार, 8 अप्रैल 2024 (19:36 IST)

Lok Sabha Election 2024 : वीके सिंह होंगे जम्‍मू-कश्‍मीर के नए उप राज्यपाल, मनोज सिन्‍हा गाजीपुर से लड़ेंगे चुनाव

अभी नहीं हुआ आधिकारिक ऐलान

Lok Sabha Election 2024 : वीके सिंह होंगे जम्‍मू-कश्‍मीर के नए उप राज्यपाल, मनोज सिन्‍हा गाजीपुर से लड़ेंगे चुनाव - lok sabha election 2024 according to sources jammu  and kashmir governor manoj sinha may resign from his post
Lok Sabha Elections 2024 : हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि होना बाकी है लेकिन सूत्रों के बकौल, जम्‍मू-कश्‍मीर के उप राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा को भाजपा गाजीपुर संसदीय सीट से मैदान में उतारने की तैयारी में है। इस कारण वे अपने पद से इस्‍तीफा दे सकते हैं। अगर सूत्रों की मानें तो पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेनाध्‍यक्ष वीके सिंह को जम्‍मू कश्‍मीर का उप राज्‍यपाल बनना तय है।
सूत्र बताते हैं कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं और गाजीपुर से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि सिन्हा ने 7 अगस्त, 2020 को जम्मू-कश्मीर एलजी का पद संभाला। वे उत्तरप्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले हैं और मई 2014 से मई 2019 तक नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। वे रेल और संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे।
 
हालांकि भाजपा ने अभी तक उत्तर प्रदेश की कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार तय नहीं किए हैं, जिनमें गाजीपुर भी शामिल है, जो 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा को मिली थी। इस सीट पर 2019 के चुनाव में बसपा के अफजाल अंसारी ने मनोज सिन्हा को हराया था। सिन्हा इस सीट से तीन बार सांसद रहे हैं और 1996, 1999 और 2014 में विजयी रहे।
 
2014 के लोकसभा चुनाव में सिन्हा ने इस सीट पर समाजवादी पार्टी की शिवकन्या कुशवाह को हराया था, हालांकि 2019 में अंसारी से हार गए। 
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से गाजीपुर सीट से मैदान में उतार सकती है। प्रदेश के राजभवन के सूत्र हालांकि सारे मामले पर चुप्‍पी साधे हुए बैठे हैं, पर दबे शब्‍दों में इतना जरूर बताते थे कि राजभवन में हलचल तेज हुई है और नए उप राज्‍यपाल के आने की तैयारी भी है।

सूत्र दावा करते थे कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेनाध्‍यक्ष वीके सिंह को जम्‍मू-कश्‍मीर का उप राज्‍यपाल बनाया जा सकता है। फिलहाल दोनों घटनाओं की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
ये भी पढ़ें
Andhra Pradesh Election : तेदेपा ने गुणवत्तापूर्ण सस्ती शराब उपलब्ध कराने का किया वादा, चंद्रबाबू नायडू ने सत्तारूढ़ दल पर लगाया यह आरोप