• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Former Punjab MP Mohinder Singh KP joins SAD
Last Updated : सोमवार, 22 अप्रैल 2024 (22:02 IST)

Punjab: कांग्रेस को लगा दूसरा झटका, पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी SAD में शामिल

केपी पंजाब के दोआबा क्षेत्र के प्रमुख दलित नेता

Punjab: कांग्रेस को लगा दूसरा झटका, पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी SAD में शामिल - Former Punjab MP Mohinder Singh KP joins SAD
Mohinder Singh KP joins SAD : कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व संसद सदस्य मोहिंदर सिंह केपी (Mohinder Singh KP) सोमवार को चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल (SAD) में शामिल हो गए। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, मोहिंदर को पार्टी में शामिल कराने के लिए जालंधर स्थित उनके आवास पर गए। बादल ने इस अवसर पर जालंधर (सुरक्षित) लोकसभा सीट से केपी को शिअद उम्मीदवार बनाने की भी घोषणा की।

 
केपी पंजाब के दोआबा क्षेत्र के प्रमुख दलित नेता : कांग्रेस के लिए गत 2 दिनों में यह दूसरा झटका है। इससे पहले दिवंगत कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी की पत्नी करमजीत कौर भी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई थीं। केपी पंजाब के दोआबा क्षेत्र के प्रमुख दलित नेता हैं और वे 1992 और 1995 में कांग्रेस सरकार में मंत्री थे। वे 2009 में जालंधर लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए और 2014 में होशियारपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा।

 
3 बार जालंधर दक्षिण से विधायक निर्वाचित : केपी 1985, 1992 और 2002 में 3 बार जालंधर दक्षिण से विधायक निर्वाचित हुए। उन्हें 2017 के विधानसभा चुनाव में शिअद नेता पवन कुमार टिनू से आदमपुर सीट पर हार का सामना करना पड़ा। केपी के पास समृद्ध राजनीतिक विरासत है। उनके पिता दर्शन सिंह केपी जालंधर से 5 बार विधायक निर्वाचित हुए जिनकी हत्या 1992 में आतंकवादियों ने कर दी थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस की एक और लिस्ट, बिहार- पंजाब के उम्मीदवारों के नाम