• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. लाल किताब
  4. Meen Rashi Varshik Rashifal 2024 in lal kitab in hindi
Written By

Lal Kitab Rashifal 2024: मीन राशि 2024 की लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय

Lal Kitab Rashifal 2024: मीन राशि 2024 की लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय - Meen Rashi Varshik Rashifal 2024 in lal kitab in hindi
Pisces zodiac Meen Rashi lal kitab 2024 : मीन राशि वालों, आपके लिए हम लाए हैं 2024 का भविष्यफल। वो भी लाल किताब की रहस्यमयी विद्या के अनुसार। हम आपको बताएंगे कि वर्ष 2024 आपके लिए कैसा रहेगा। व्यापारियों को फायदा होगा या फिर नुकसान। शादीशुदा लोगों के जीवन में कितना प्रेम रहेगा? सिंगल हैं तो क्या डबल होंगे? आपकी सेहत वर्ष भर कैसी रहेगी। क्या सावधानियां रखनी होगी? करियर और एजुकेशन के क्षेत्र में सफलता आपके पास होगी या दूर? साथ में महत्वपूर्ण बात। आपकी आर्थिक स्थिति के वर्ष 2024 में क्या योग है? पैसा भरपूर आएगा या फिर जेब खाली रहेगी। कौन सा रंग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा? किस रंग से आपको दूर रहना होगा? मीन राशि वालों के लिए वर्ष 2024 में कौन सा नंबर भाग्यशाली या लकी रहेगा? साथ ही में कौन सा नंबर अनलकी रहेगा।
 
आपकी मीन राशि है तो वर्ष 2024 में रहेगी बृहस्पति और शनि के कारण आपको सफलता मिल सकती है, तीसरे भाव का राहु आपका भविष्य बिगाड़ सकता है। संपूर्ण वर्ष अच्छा रहे तो इसके लिए 3 कार्य ऐसे हैं जिसे आपको बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
 
लाल किताब मीन राशि वार्षिक राशिफल 2024 | Lal kitab Meen rashi Varshik Rashifal 2024:
 
मीन राशि करियर और नौकरी 2024 | Pisces career and job 2024: वर्ष की शुरुआत में मंगल और सूर्य के दशम भाव में रहने से करियर और नौकरी मे अद्भुत सफलता मिलेगी। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी भी आप से संतुष्ट नज़र आएंगे। देव गुरु बृहस्पति वर्ष की शुरुआत से आपके दूसरे भाव में रहकर आपके दशम भाव पर पूर्ण दृष्टि डालेंगे और छठे भाव को भी देखेंगे। इससे नौकरी पदोन्नति के योग बनेंगे। काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। आपके लिए सलाह है कि कहासुनी से बचें और वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
मीन राशि परीक्षा-प्रतियोगिता-एजुकेशन 2024 | Pisces exam-competition and Education 2024: मंगल की दृष्टि पंचम भाव पर रहने से शिक्षा में व्यवधानों उत्पन्न हो सकता है, लेकिन फिर भी आप यदि मेहनत जारी रखते हैं तो सफल होंगे। शनि ग्रह की 12वें और छठे भाव पर दृष्‍टि होने से और बृहस्प‍िति की दृष्टि छठे भाव पर होने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को लाभ मिलेगा। यदि आप मंगल के उपाय करते हैं तो शिक्षा में आ रही रुकावटें दूर होगी।
meen rashifal 2023 in lal kitab
मीन राशि व्यापार 2024 | Pisces business 2024: वर्ष 2024 की शुरुआत में साझेदारी के व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा क्योंकि सप्तम भाव में केतु के होने से साझेदार आपसी विश्वास में कमी आ जाएगी। यदि आपका खुद का व्यापार है तो जब देव गुरु बृहस्पति आप के तीसरे भाव में आकर सप्तम भाव पर दृष्टि डालेंगे और वहां से वह आपके भाग्य स्थान और आपके एकादश भाव को भी देखेंगे, तो यह ग्रह स्थिति आपके लिए बड़ी ही अनुकूल साबित होगी। इससे आपको बहुत लाभ होने वाला है। इस दौरान आपको अपने व्यापार में विस्तार करने का मौका भी मिल सकता है।
 
प्रेम-रोमांस, परिवार और रिश्ते 2024 | Love-Romance, Family and Relationships 2024: वर्ष की शुरुआत में मंगल की पंचम भाव पर दृष्टि के चलते बाद में वर्ष के अंत में मंगल का पंचम गोचर प्रेम संबंधों में तनाव पैदा करेगा। आपसी कहासुनी के चलते संबंध खत्म भी हो सकते हैं। हालांकि शुक्र और बुध के वर्ष की शुरुआत में आपके नवम भाव में होने से आपको प्रेमी के साथ यात्रा का सुख मिलेगा तब आपको वाणी पर संयम रखने की जरूरत होगी। परिवार की बात करें तो बृहस्पति आपके दूसरे भाव में रहकर पारिवारिक समस्याओं को दूर करने में मदद करेंगे। लेकिन दूसरी तरफ, शनि देव की दृष्टि भी आपके दूसरे भाव पर रहेगी, ऐसे में यदि आपने वाणी पर संयम नहीं रखा तो विवाद होगा। मंगल और सूर्य भी चतुर्थ भाव पर दृष्टि और राहु के मीन में होने से आप में उग्रता और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। संतान की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहने वाला है। विवाह नहीं हुआ है तो अभी अड़चने आ सकती है। बृहस्पति के उपाय करने से दूर होगी।
 
मीन राशि सेहत 2024 | Pisces Health 2024: राहु की सप्तम भाव पर दृष्टि के चलते यह वर्ष सेहत की दृष्टि से उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मानसिक तनाव चरम पर हो सकता है। शनि महाराज भी द्वादश भाव में रहकर मुश्किलें पैदा करें। ऐसे में आपको आंखों में समस्या, पैरों में दर्द, एड़ी में दर्द, चोट, मोच, जैसी समस्या हो सकती है। सेहत का ध्यान रखने के लिए खानपान पर ध्यान देने के साथ ही बृहस्पति के उपाय करना चाहिए।
 
मीन राशि आर्थिक स्थिति 2024 | Pisces financial status 2024: शनि ग्रह पूरे वर्ष आपके द्वादश भाव में रहकर अनावश्यक खर्चों को बढ़ाएंगे। हालांकि बृहस्पति ग्रह मई माह तक दूसरे भाव में रहकर आपकी बचत में वृद्धि करेंगे। मंगल ग्रह एकादश भाव में रहकर द्वितीय भाव पर दृष्टि डालेंगे तब यह समय आर्थिक रूप से उन्नति दायक रहेगा। यदि आप अपनी और परिवार की सेहत का ध्यान रखते हैं तो आर्थिक नुकसान से बच जाएंगे। आपको बृहस्पति के उपाय करना चाहिए क्योंकि बृहस्पति 1 मई से आपके तीसरे भाव में आकर आपके सप्तम नवम और एकादश भाव को देखेंगे तथा मंगल का गोचर मेष राशि में आपके द्वितीय भाव में होगा। तब यह समय आर्थिक रूप से आपको मजबूत बनाएगा।
Solar eclipse lal kitab
Solar eclipse lal kitab
मीन राशि लाल किताब के उपाय 2024 | Lal Kitab Remedies 2024 for Pisces:
अब मैं आपको बताने जा रहा हूं कुछ खास उपाय। ये लाल किताब के उपाय हैं और केवल मीन राशि वालों के लिए हैं।
 
- पहला उपाय यह है कि प्रतिदिन अपने भोजन का कुछ हिस्सा कौवे, गाय और कुत्ते के लिए निकाल कर रख दें।
 
- दूसरा उपाय यह है कि चार सौ ग्राम गुड़ की रेवड़ियां बहते पानी में प्रवाहित करें।
 
- तीसरा उपाय यह है कि 10 अंधों को शनिवार के दिन भोजन कराएं। 
 
- चौथा उपाय यह है कि तंदूर में बनी हुई मीठी रोटी प्रतिदिन कुत्ते को खिलाते रहें।
अब जान लेते हैं कुछ खास जानकारी जैसे भाग्यशाली अंक, तारीखें और रंग:-
- वर्ष 2024 में आपका भाग्यशाली अंक 3 और 7 है। भाग्यशाली तारीखे हैं 3, 7, 12, 16, 21, 25 और 30 हैं। इस दिन विशेष कार्य करेंगे तो लाभ मिलेगा। 5 और 6 तारीख से बचें। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य या फैसला इस तारीख या इसके जोड़ की तारीख पर न लें।
 
- आपका भाग्यशाली रंग पीला और नारंगी है लेकिन लाल और काले रंग से बचना चाहिए। 
- आपको तीन कार्य नहीं करना चाहिए पहला पहला किसी को ब्याज का धंधा करना, पराई महिला पर नजर रखना और शराब पीना।
 
 
ये भी पढ़ें
मूलांक 9 के लिए कैसा रहेगा साल 2024 का भविष्य