• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Successful landing of Japan's spacecraft 'Moon Sniper' on the Moon
Last Updated :टोक्यो , शनिवार, 20 जनवरी 2024 (17:11 IST)

जापान के स्पेसक्राफ्ट 'मून स्नाइपर' की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग, ऐसा करने वाला 5वां देश बना

जापान का लैंडर चांद पर उतरा

जापान के स्पेसक्राफ्ट 'मून स्नाइपर' की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग, ऐसा करने वाला 5वां देश बना - Successful landing of Japan's spacecraft 'Moon Sniper' on the Moon
Successful landing of Japan's spacecraft 'Moon Sniper' on the Moon : अब जापान (Japan) भी एक अंतरिक्ष महाशक्ति बन गया है और चांद पर पहुंचने वाला 5वां देश बन गया है। शुक्रवार को जापान का रोबोटिक (Robotic) स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग द मून (SLIM) सफलतापूर्वक चांद पर उतर गया है।
 
इस समय जापान में 20 जनवरी की तारीख थी और आधी रात में लोग इस कामयाबी के गवाह बनना चाहते थे। जापान के लोगों ने उसी खुशी को महसूस किया, जो अगस्त 2023 में चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लैंडिंग के बाद भारत के लोगों ने महसूस किया। जापान चांद पर पहुंच गया है।
 
जापानी स्पेस एजेंसी (JAXA) के मुताबिक अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में कामयाब रहा है। SLIM चंद्रमा के शियोली क्रेटर के पास से डेटा प्राप्त कर रहा है। हालांकि अधिकारियों ने इस दौरान एक खराबी का जिक्र किया। अधिकारियों ने कहा कि लैंडर पर लगे सौर ऊर्जा सेल में खराबी देखने को मिली है। यह उम्मीद के मुताबिक बिजली नहीं बना रहे हैं जिस कारण यह बैट्री मोड पर चल रहा है। बैट्री की अपनी क्षमता है, इस कारण यह अंतरिक्ष यान कुछ घंटे ही काम कर सकेगा।
 
SLIM इस समय रिजर्व बैट्री पर चल रहा है, जो कुछ ही घंटों में खत्म हो जाएगी। इससे शोधकर्ताओं को लैंडर के जरिए प्रयोग करने का बेहद सीमित समय मिला है। हालांकि जापानी स्पेस एजेंसी को अभी भी उम्मीद है। अधिकारियों ने कहा कि अगर आने वाले हफ्तों में सूर्य की रोशनी का रुख बदलता है और पैनल पर पड़ता है तो SLIM के सोलर पैनल बिजली बनाने में सक्षम हो सकते हैं। हालांकि अभी भी लैंडर का भविष्य अनिश्चित बना हुआ है। जापान ने 6 सितंबर को इसे लॉन्च किया था। 25 दिसंबर को यह चंद्रमा की कक्षा में पहुंच गया था। लैंडिंग से पहले कई हफ्तों तक यह अपने सिस्टम को टेस्ट करता रहा।(फोटो सौजन्य : ट्विटर) Edited by: Ravindra Gupta