• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Bad cholesterol kaise kam kare
Written By
Last Updated : शनिवार, 30 दिसंबर 2023 (17:32 IST)

इस सूखे मेवे को खाने से 4 घंटे में ही खत्म हो जाएगा बैड कोलेस्ट्रॉल

इस सूखे मेवे को खाने से 4 घंटे में ही खत्म हो जाएगा बैड कोलेस्ट्रॉल - Bad cholesterol kaise kam kare
Bad cholesterol Food in hindi : आपने सूख मेवे तो खाए ही होंगे। जैसे बादाम, अखरोट, अंजीर, काजू, किशमिश, चिलगोजा, पिस्ता, मूंगफली, खुबानी, चिया के बीज, खरबूज के बीज, छुआरा, क्रेन बेरी, शाहबलूत, नरियल, खजूर, मखाना, खसखस, मुनक्का आदि और भी कई तरह के सूखे मेवे मिलते हैं। लेकिन इसमें से एक ऐसा सूखा मेवा है जो मात्र 4 घंटे में आपके शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने की क्षमता रखता है।
 
अखरोट से खत्म हो जाता है बैड कोलेस्ट्रॉल:-
  • अखरोट को भी रातभर भिगोकर रखने के बाद ही खाना चाहिए। 
  • अखरोट खाने के फायदे आपको सिर्फ 4 घंटे में मिलना शुरू हो जाते हैं। एक शोध में यह बात साबित हुई है। 
  • अखरोट खाने से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर तेजी से कम होता है, और इसका असर 4 घंटों में ही देखा जा सकता है। 
  • लगभग एक मुट्ठी अखरोट खाने पर आप 4 घंटे के अंदर इसके फायदे देख सकते हैं। 
  • इससे न केवल आपका कोलेस्ट्रॉल कम होता है बल्कि यह आपकी नसों को और अधि‍क लचीला बनाने में भी मदद करता है। 
  • इसके साथ ही आपके शरीर में रक्त संचार आसान हो जाता है जिससे हृदय पर अधि‍क दबाव नहीं पड़ता। 
  • अखरोट शरीर में थर्मोजेनिक प्रभाव पैदा करता है, जिससे हृदय की धमनियों में जमा हुआ वसा घुलनशील अवस्था में आकर धीरे-धीरे समाप्त हो जाता है। 
  • इस तरह से आपके हृदय को शरीर में रक्त संचार के लिए अधि‍क मेहनत नहीं करनी पड़ती।
akhrot
अखरोट खाने के अन्य फायदे:-
कृमि : बच्चे को बहुत ज्यादा कृमि हो गए हों तो उसे रोज एक अखरोट की गिरी खिलाएं। इससे सारे कृमि मल के रास्ते बाहर आ जाते हैं।
 
पथरी : छिलके और गिरी सहित अखरोट को बारीक पीस लें। रोज सुबह-शाम ठंडे पानी के साथ लगातार 15 दिनों तक एक-एक चम्मच लें। पथरी मूत्र मार्ग से बाहर आ जाती है। किडनी स्टोन होने की स्थि‍ति में अखरोट का सेवन फायदेमंद है।
 
वृद्धावस्था : अखरोट के साथ कुछ बादाम और मुनक्के खाने व इसके ऊपर दूध पीने से वृद्धों को बहुत फायदा मिलता है।
 
दिल और दिमाग : इसको खाने से नर्वस सिस्टम को फायदा और दिमाग को तरावट मिलती है। इसमें ओमेगा 3 होता है जो दिमाग को तेज बनाता है। खरोट आपके दिल और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद है। यह अल्फा इनोलेनिक एसिड के साथ-साथ अन्य पोषण तत्वों से भरपूर है। यह दिमाग तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचाकर रक्तसंचार को बढ़ाता है जिससे दिमागी क्षमता में इजाफा होता है।
 
दिल और वजन : म्यूनिख मेडिकल कॉलेज के शोध बताते हैं कि नियमित रूप से अखरोट और बादाम खाने से दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम होता है और वजन काबू में रखने में भी मदद मिलती है।
 
पोषण : अखरोट में प्राकृतिक मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें जिंक, कॉपर, फास्फोरस, आयरन और कैल्शि‍यम जैसे तत्व भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपके शरीर के आंतरिक अंगों को पोषि‍त कर उन्हें बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। 
 
एनर्जी : अखरोट की 100 ग्राम मात्रा में लगभग 600 कैलोरी होती है। इसे खाने से शरीर को अत्यधि‍क एनर्जी मिलती है। यह वजन घटाने के लिए भी बेहतरीन है, क्योंकि इसकी थोड़ी मात्रा भी आपको विटामिन पी, एफ, सी, विटामिन बी9, बी2 और विटामिन ए मिलता है, वह भी भरपूर एनर्जी के साथ।
 
पाचन: फाइबर से भरपूर अखरोट का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं में फायदेमंद है। यह कब्जियत को समाप्त कर पेट और आंतों की सफाई के लिए भी मददगार साबित होता है। 
 
हड्डियां : अखरोट का सेवन हड्डि‍यों के लिए भी कम फायदेमंद नहीं है। यह कैल्शि‍यम का पुन: अवशोषण करने में सहायक है जो हड्ड‍ियों की मजबूती के लिए बेहद आवश्यक पोषक तत्व है।
 
याददाश्त : इन सभी विटामिन और मिरनल्स के अलावा अखरोट फैटी एसिड, ओमेगा 3 और ओमेगा 6 का भी एक बेहतरीन स्त्रोत है, जो आपके मस्तिष्क के अंगों के लिए फायदेमंद है और याददाश्त बढ़ाने में मदद करते हैं।
 
कैंसर : य‍ह पैंक्रियाज ग्रंथि में होने वाले कैंसर से आपके बचाता है और महिलाओं में स्तन कैंसर की संभावना को कम करता है। 
 
टाइप 2 डाइबिटीज : इसके अलावा यह रक्त को जमने से रोकता है और टाइप 2 डाइबिटीज से भी बचाता है। इसमें मौजूद मोनो पॉली असंतृप्त वसा इंसुलिन संवेदनशीलता के लिए बेहतर है।
 
स्किन : त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए अखरोट का तेल बेहतरीन उपाय है। संबंधि‍त स्थान पर इसे लगाने से त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। इसके अलावा मुंह में छाले, गले की समस्या या खुजली होने पर भी यह फायदेमंद है। अखरोट का तेल लगाने से दाद-खाज में बहुत फायदा मिलता है।