• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. एकादशी
  4. Do not do these 10 things on Ekadashi
Written By

एकादशी के दिन कौन से 10 काम वर्जित हैं?

एकादशी के दिन कौन से 10 काम वर्जित हैं? - Do not do these 10 things on Ekadashi
हिन्दू धर्म में एकादशी व्रत को बहुत ही पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। वर्षभर में 24 एकादशी के व्रत पड़ते हैं। अगर आप एकादशी व्रत कर रहे हैं और इन वस्तुओं का त्याग नहीं करेंगे तो उपवास का संपूर्ण फल आपको प्राप्त नहीं हो पाएगा। इन 24 एकादशी का व्रत को करने वालों को दशमी के दिन निम्नलिखित वस्तुओं का त्याग करना चाहिए।

आइए जानें एकादशी व्रत से संबंधित 10 खास वर्जित बातें-Ekadashi fasting days 2023 
 
एकादशी पर न करें ये 10 काम-
 
1. कांसे के बर्तन में भोजन करना।
 
2. मांस खाना, मसूर की दाल, चने और कोदों का शाक। 
 
3. स्त्री प्रसंग। 
 
4. इस दिन जुआ नहीं खेलना चाहिए। 
 
5. इस व्रत में नमक, तेल, चावल/ अन्न वर्जित है।
 
6. मधु (शहद) खाना। 
 
7. दूसरे का अन्न ग्रहण करना। 
 
8. इस दिन क्रोध, बुरे विचार, कलह/वाद-विवाद, झूठ बोलने का त्याग करना चाहिए। 
 
9. इस दिन पान खाना, दातुन करना, दूसरों की निंदा तथा चुगली और पापी मनुष्यों के साथ बातचीत का त्याग करना चाहिए। 
 
10. इस दिन दूसरी बार भोजन नहीं करना चाहिए। 

ये भी पढ़ें
भारत या इंडिया, क्या कहता है इतिहास?