• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Starcast
Written By

थैंक गॉड फिल्म की कहानी: सिद्धार्थ मल्होत्रा से पाप-पुण्य का हिसाब लेंगे अजय देवगन

Thank God Story | Starcast | Relase Date | Posters | Ajay Devgn | Siddharth Malhotra
थैंक गॉड फिल्म के कलाकार हैं अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह। थैंक गॉड फिल्म के निर्देशक हैं इंद्र कुमार। थैंक गॉड फिल्म की रिलीज डेट 25 अक्टूबर 2022 है। 


 
थैंक गॉड (Thank God Movie)  फिल्म की कहानी इस प्रकार है: अयान (सिद्धार्थ मल्होत्रा) ऐसा इंसान है जो अपनी पत्नी रूही (रकुल प्रीत सिंह) से ईर्ष्या करता है।



खूबसूरत पत्नी होने के बावजूद अन्य स्त्रियों पर बुरी निगाह डालता है। झूठ भी बोलता है। एक दिन उसका एक्सीडेंट हो जाता है और वह पहुंता है यमलोक।



उसकी मुलाकात होती है चित्रगुप्त (अजय देवगन) से। अयान के पाप-पुण्य के हिसाब का बहीखाता चित्रगुप्त खोलते हैं तो अयान घबरा जाता है। चित्रगुप्त एक ऑफर रखते हैं 'गेम ऑफ लाइफ' खेलने का। निर्देशक इंद्र कुमार ने कॉमेडी के रंग से 'थैंक गॉड' को सजाया है। 


  • बैनर : टी-सीरिज, मारुति इंटरनेशनल 
  • निर्माता: भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, सुनीर खेत्रपाल, दीपक मुकुट, इंद्र कुमार, आनंद पंडित, मार्कंड अधिकारी 
  • निर्देशक : इंद्र कुमार 
  • संगीत : तनिष्क बागची, रोचक कोहली, आनंद राज आनंद, चमत संगीत 
  • कलाकार : अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत सिंह, सीमा पाहवा, कीकू शारदा, नोरा फतेही (स्पेशल अपियरेंस) 
  • रिलीज डेट : 25 अक्टूबर 2022
ये भी पढ़ें
सलमान खान को हुआ डेंगू, अब करण जौहर होस्ट करेंगे 'बिग बॉस 16'