• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. south star Yashs three fans die of electrocution while prepping for his birthday
Last Modified: सोमवार, 8 जनवरी 2024 (12:27 IST)

साउथ स्टार यश के जन्मदिन की तैयारी कर रहे फैंस संग हुआ हादसा, करंट लगने से 3 की मौत

यश का कट-आउट लगाते समय तीन लोगों की करंट लगने से मौत

south star Yashs three fans die of electrocution while prepping for his birthday - south star Yashs three fans die of electrocution while prepping for his birthday
  • यश को 'केजीएफ' से दुनियाभर में जबरदस्त लोकप्रियता मिली 
  • यश का कट-आउट लगाते समय हुआ हादसा
  • तीन की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल 
South Star Yash Birthday: साउथ सुपरस्टार यश को फिल्म 'केजीएफ' से दुनियाभर में जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। देशभर में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यश 8 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। यश के बर्थडे पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन एक्टर के बर्थडे पर एक बड़ी घटना भी हो गई है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash (@thenameisyash)

खबरों के अनुसार यश के बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारी कर रहे तीन फैंस की करंट लगने से मौत हो गई है। यश का कट-आउट लगाते समय करंट लगने से तीन लोगों की मौत हुई। वहीं, तीन अन्य को गंभीर रूप से घायल भी बताया जा रहा है।
यह हादसा कर्नाटक के गडग जिले में हुआ है। यश का कट-आउट लगाने के दौरान तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए लक्ष्मेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में फिलहाल यश की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash (@thenameisyash)

बता दें ‍कि यश असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। उन्होंने 2007 में Jambada Hudugi से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। वह जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आने वाले हैं। 
 
ये भी पढ़ें
Golden Globe Awards 2024 : 'ओपेनहाइमर' ने जीते 5 अवॉर्ड्स, देखिए विनर्स की लिस्ट