• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Shahid Kapoors next film titled Deva to release in October 2024
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : बुधवार, 25 अक्टूबर 2023 (14:20 IST)

दशहरे के मौके पर शाहिद कपूर ने अनाउंस की नई फिल्म 'देवा', इस दिन होगी रिलीज

दशहरे के मौके पर शाहिद कपूर ने अनाउंस की नई फिल्म 'देवा', इस दिन होगी रिलीज | Shahid Kapoors next film titled Deva to release in October 2024
Shahid Kapoor Film Deva: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच दशहरे के पावन पर्व पर शाहिद ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया है। शाहिद की इस फिल्म का नाम 'देवा' होगा। एक्यर ने अपनी फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है।
 
फर्स्ट लुक पोस्टर में शाहिद कपूर काफी डेशिंग नजर आ रहे हैं। वह सफेद शर्ट-खाकी पैंद और काला चश्मा लगाए दिख रहे हैं। उन्होंने हाथ में पिस्टल भी पकड़ी हुई है। एक्टर का लुक देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह फिल्म में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ सकते हैं। 
 
इस पोस्टर को शेयर करते हुए शाहिद ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'देवा दशहरा के मौके पर 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' 
 
फिल्म 'देवा' में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आने वाली हैं। वहीं इस फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर के रॉय कपूर फिल्म्स बैनर तले होगा। फिल्म को रोशन एंड्रयूज ने निर्देशित करेंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya