• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. janhvi kapoor confirms her relationship with shikhar pahariya she wore customized necklace of boyfriend
Last Updated : बुधवार, 10 अप्रैल 2024 (15:38 IST)

Janhvi Kapoor ने शिखर पहाड़िया संग रिश्ता किया कंफर्म! बॉयफ्रेंड के नाम का नेकलेस फ्लॉन्ट करती आईं नजर

शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं

janhvi kapoor confirms her relationship with shikhar pahariya she wore customized necklace of boyfriend - janhvi kapoor confirms her relationship with shikhar pahariya she wore customized necklace of boyfriend
Janhvi Kapoor Necklace: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते काफी समय से जाह्नवी का नाम शिखर पहाड़िया संग जुड़ रहा है। दोनों अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। वहीं हाल ही में बोनी कपूर ने भी शिखर की जमकर तारीफ की थी। 
 
वहीं अब जाह्नवी कपूर ने भी शिखर पहाड़िया संग अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। दरअसल, जाह्नवी अपने पिता बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस के तले बनी फ्लिम 'मैदान' की स्क्रीनिंग के दौरान अपने बॉयफ्रेंड शिखर के उपनाम का एक कस्टमाइज्ड नेकलेस पहने हुए नजर आईं। 
 
जाह्नवी के नेकलेस पर उनके बॉयफ्रेंड का निकनेम 'शिकू' लिखा था। सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जाह्नवी व्हाइट पैंटसूट और मैचिंग हील्स में बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं उन्होंने गले में एक नेकलेस पहना हुआ है, जिस पर 'शिकू' लिखा है। 
इतना ही नहीं गुडी पड़वा के मौके पर जाह्नवी मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ शिखर की मां स्मृति शिंदे भी मौजूद थीं। 
 
बता दें कि 'कॉफ़ी विद करण 8' में जाह्नवी कपूर ने खुलासा किया था कि उनकी स्पीड-डायल लिस्ट में तीन लोगों में से एक के शिखर पहाड़िया उर्फ ​​'शिकू' का नंबर भी सेव हैं। 
 
शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। बताया जाता है कि शिखर और जाह्नवी पहले सीरियस रिलेशनशिप में थे, लेकिन फिर उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि बीते साल दोनों के बीच फिर से पेचअप हो गया है।