• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 17 promo salman khan revealed these 3 contestants running the show
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 9 दिसंबर 2023 (17:12 IST)

Bigg Boss 17 : सलमान खान ने दिखाया घरवालों को आईना, बताया कौन तीन कंटेस्टेंट चला रहे शो

Bigg Boss 17 : सलमान खान ने दिखाया घरवालों को आईना, बताया कौन तीन कंटेस्टेंट चला रहे शो | bigg boss 17 promo salman khan revealed these 3 contestants running the show
Bigg Boss 17 Promo: टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों सुर्खियों में हैं। इसे शुरू हुए 8 हफ्ते हो चुके हैं और शो में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट शो जीतने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। वहीं वीकेंड का वार में हफ्ते सलमान कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगा रहे हैं।
 
इस वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान घरवालों को रिएलिटी चेक देने वाले हैं। हाल ही में बिग बॉस 17 का नया प्रोमो मीडिया सामने आया है, जिसमें सलमान खान सभी घर वालों को लेकर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। इस दौरान सलमान ने कहा कि इस घर को सिर्फ तीन सदस्य ही चला रहे हैं। 
 
प्रोमो में सलमान कह रहे हैं, आठ हफ्ते हो गए हैं यहां पर। इस घर में दो ऐसे लोग हैं जिनके रिलेशन क्लियर हैं। मन्नारा अंकिता से नफरत करती हैं। अंकिता का पता नहीं कि वो मन्नारा से नफरती करती हैं लेकिन ये क्लियर हो गया है कि इन दोनों में बॉन्डिंग नहीं है और दोनों अलग-अलग हो गए हैं। 
 
वह कहते हैं, इस घर में एक सदस्य जिसको इस घर में एक पुराने प्रॉब्लम का सामना करना पड़ा। उन्होंने बहुत अच्छे तरह से इसे हैंडल किया है और आगे जाकर भी करेंगी। ईशा को हैट्स ऑफ है। इस घर को सिर्फ को ये तीन चला रहे हैं मन्नारा, अंकिता और ईशा। बाकी सब लोग जो हैं ज्यादातर लोग क्लूलेस और लॉस्ट लग रहे हैं। इनको कोई आइडिया ही नहीं क्या हो रहा है। इनको लगता है ये छाए हुए जो कि बिल्कुल भी छाए नहीं है।
 
वहीं इस वीकेंड का वार पर बिग बॉस के घर में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री भी होगी। पॉपुलर कोरियन सिंगर ऑरा घर में एंट्री करेंगे। मेकर्स ने ऑरा की एंट्री का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, के-पॉप स्टार ऑरा आ रहा है बिग बॉस के घर। हो जाए उनकी ग्रैंड एंट्री के लिए तैयार।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
द आर्चीज फिल्म समीक्षा: रंग-बिरंगी दुनिया की फीकी कहानी