• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 17 promo salman khan called abhishek kumar fakest contestant
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023 (17:44 IST)

Bigg Boss 17 : अभिषेक कुमार पर बरसे सलमान खान, बताया घर का नकली कंटेस्टेंट

Bigg Boss 17 : अभिषेक कुमार पर बरसे सलमान खान, बताया घर का नकली कंटेस्टेंट | bigg boss 17 promo salman khan called abhishek kumar fakest contestant
Bigg Boss 17 Promo: रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के इस हफ्ते का वीकेड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। सलमान खान कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने वाले हैं। हालांकि सबसे ज्यादा गुस्से का शिकार अभिषेक कुमार होने वाले हैं। बीते एपिसोड़ में ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार के बीच काफी बहस देखने को मिली थी।
 
हाल ही में शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान अभिषेक को घर का सबसे नकली कंटेस्टेंट बताते दिख रहे हैं। सलमान कहते हैं, अगर हम बिग बॉस के घर में मोस्ट नकली कंटेस्टेंट का अवॉर्ड दे सकते हैं, तो इसका एक ही विनर होता और वह है अभिषेक कुमार। 
 
सलमान कहते हैं, अगर ईशा को यह कहना रात को कहीं और जाकर.... ये बात मेरे सामने की होती तो मैं आपको निचोड़ देता।' इसके बाद सलमान खान ईशा को भी नसीहत देते हैं। वह कहते हैं, ईशा अगली बार ये रोए, चीजें तोड़े, अपना सर पटके जाना मत वहां।
 
सलमान खान मन्नारा चोपड़ा को भी जमकर फटकार लगाने वाले हैं। सलमान कहते हैं, आपसे मैं बहुत नाराज हूं। ये बच्चों की तरह बिहेवियर करने की उम्र चली गई। मुनव्वर दुनिया देखी है आपने, ऐसा होता है क्या? इस पर मुनव्वर कहते हैं, नहीं। सलमान कहते हैं ये आपकी जिम्मेदारी नहीं है इसे समझाना, इसके दिमाग में कुछ नहीं आएगा। ये खुद गेम खेल रही हैं।
 
बता दें कि 'बिग बॉस 17' में एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री भी होने वाली है। शो में कोरियन पॉप सिंगर ऑरा आने वाले है, जिनकी झलक प्रोमो में साफ देखने के लिए मिली है। सलमान खान इस वीकेंड का वार में ऑरा का वेलकम बिग बॉस के घर में करने वाले हैं। इससे पहले वह स्टेज पर ऑरा के साथ ढेर सारी मस्ती करेंगे। यहां पर सिंगर खुलासा करेंगे कि वह अब तक सिंगल हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
मजा आ जाएगा यह लाजवाब जोक पढ़कर : सब्जी वाले की डायरी