• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. arijit singh took wife on scooty to cast vote in west bengal video goes viral
Last Modified: बुधवार, 8 मई 2024 (16:47 IST)

पत्नी को स्कूटी पर बैठाकर वोट डालने पहुंचे अरिजीत सिंह, फैंस कर रहे सिंगर की सादगी की तारीफ

arijit singh took wife on scooty to cast vote in west bengal video goes viral - arijit singh took wife on scooty to cast vote in west bengal video goes viral
Arijit Singh Viral Video: अपनी आवाज से करोड़ों लोगों को दीवाना बनाने वाले सिंगर अरिजीत सिंह अपनी सादगी के लिए भी काफी मशहूर हैं। अरिजीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पत्नी कोयल रॉय को स्कूटी की बैक सीट पर बिठाकर वोट डालने जाते दिख रहे हैं। 
 
अरिजीत ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वोट डाला। 7 मई को लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण की वोटिंग थी। देश के सबसे महंगे सिंगर्स में शुमार अरिजीत अपनी पत्नी को स्कूटी पर बैठकार वोट डालने पहुंचे। पोलिंग बुथ जाकर उन्होंने वोट डाला और मीडिया को स्याही का निशान दिखाया। 
 
सोशल मीडिया पर अरिजीत सिंह का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। हर कोई उनकी सादगी की तारीफ कर रहा है। हालांकि कुछ यूजर्स उनके हेलमेट न पहनने को लेकर सवाल उठा रहे हैं। 
 
बता दें कि अरिजीत सिंह ने 2014 में अपनी बचपनकी दोस्त कोयल रॉय से शादी की थी। अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड में कई हिट गानों को अपनी आवाज दी है। 
 
ये भी पढ़ें
रोहित सराफ-पशमीना रोशन से लेकर तृप्ति डिमरी-कार्तिक आर्यन तक, इस साल पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां