• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. actor rituraj died due to heart attack
Last Updated : मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024 (12:17 IST)

अभिनेता ऋतुराज सिंह नहीं रहे, 59 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन

अभिनेता ऋतुराज सिंह नहीं रहे, 59 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन - actor rituraj died due to heart attack
अभिनेता ऋतुराज सिंह का 59 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। 20 और 21 फरवरी की दरमियानी रात को उन्हें अटैक मुंबई के लोखंडवाला स्थित घर पर आया था। ऋतुराज टीवी पर काफी लोकप्रिय थे। टीवी के अलावा उन्होंने फिल्मों में भी अभिनय किया है। 
 
ऋतुराज के दोस्त अमित बहल ने इस बात की पुष्टि की है कि ऋतुराज अब दुनिया में नहीं रहे हैं। अमित के अनुसार कुछ समय पहले पेनक्रियाज के इलाज के लिए ऋतुराज अस्पताल में भर्ती हुए थे। ठीक होने पर घर लौटे लेकिन हृदय संबंधी परेशानियां हो गई थी। 
 
एक्टर अरशद वारसी ने ऋतुराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे। ऋतुराज के निधन से मुझे बहुत दु:ख पहुंचा है। मैंने एक दोस्त और एक महान अभिनेता खो दिया है। 
 
90 के दर्शक में रियलिटी शो 'तोल मोल के बोल' को होस्ट कर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। इसके बाद वे टीवी शो में काफी व्यस्त हो गए। ज्योति, शपथ, हिटलर दीदी, अदालत, आहट जैसे कई टीवी धारावाहिकों में उन्होंने अभिनय किया। उनका सशक्त अभिनय काफी पसंद किया जाता था। इस समय ऋतुराज पॉपुलर टीवी शो 'अनुपमा' में नजर आ रहे थे। 
ये भी पढ़ें
क्या दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं? रिपोर्ट में किया दावा