• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aashiqui 2 complete 11 years not aditya roy kapur emraan hashmi was the first choice for film
Last Modified: शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024 (17:37 IST)

'आशिकी 2' के लिए आदित्य रॉय कपूर नहीं यह एक्टर था पहली पसंद

aashiqui 2 complete 11 years not aditya roy kapur emraan hashmi was the first choice for film - aashiqui 2 complete 11 years not aditya roy kapur emraan hashmi was the first choice for film
Film Aashiqui 2: मोहित सुरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'आशिकी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। 26 अप्रैल 2013 को रिलीज हुई इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आए थे। यह फिल्म साल 1990 में रिलीज हुई 'आशिकी' का सीक्वल थी।
 
'आशिकी 2' से आदित्य रॉय कपूर के करियर में नया मोड़ आ गया था। 18 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 109 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहली फिल्म की तरह इसके गाने भी जबरदस्त हिट रहे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म के लिए आदित्य रॉय कपूर पहली पसंद नहीं थे।
 
'आशिकी 2' के लिए इमरान हाशमी मेकर्स की पहली पसंद थे। इस बात का खुलासा खुद इमरान हाशमी ने किया था। एक इंटरव्यू के दौरान इमरान हाशमी ने कहा था, मोहित ने आशिकी 2 के लिए सबसे पहले मुझसे संपर्क किया और मैंने इस मूवी की कहानी सुनी और मुझे लगा कि ये किसी नए एक्टर के लिए सही रहेगा। 
 
इमरान ने कहा था, कुछ ऐसे कलाकार जिनकी पहचान लोगों के बीच कम है और फिल्म के हिसाब से एक नई जोड़ी इसके लिए एक दम फिट रहेगी। मुझे उन फिल्मों का कभी पछतावा नहीं है जो मैंने नहीं कीं। शुरुआत में वे मेरे लिए कभी बने ही नहीं थे।
 
बता दें कि मोहित सूरी के साथ इमरान हाशमी ने 6 फिल्मों में काम किया है, जिसमें जहर, कलयुग, आवारापन, राज द मिस्ट्री, क्रुक और मर्डर 2 शामिल है। 
ये भी पढ़ें
दिल्ली एयरपोर्ट से गायब हुए तारक मेहता शो के रोशन सिंह सोढ़ी, पुलिस ने दर्ज किया किडनैपिंग का केस